Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status: झारखंड सरकार की ओर से शुरू की गई मईयां सम्मान योजना इन दिनों खूब चर्चा में है। इस योजना का मकसद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद देना है ताकि वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें खुद पूरी कर सकें और किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीन किस्तों को मिलाकर 7500 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में भेजी है।
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहाँ पर आपको मईयां सम्मान योजना का पैसा चेक करने की पूरी जानकारी मिलेगी – स्टेटस कैसे चेक करें, किन्हें मिला है, किन्हें नहीं मिला और क्या कारण हो सकता है। साथ ही पात्रता, जरूरी दस्तावेज और किस्तों से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
सहायता राशि | हर महीने 2500 रुपये |
हालिया भुगतान | 7500 रुपये (जनवरी, फरवरी, मार्च की किस्तें) |
भुगतान का तरीका | DBT (Direct Benefit Transfer) |
कुल लाभार्थी | लगभग 57 लाख महिलाएं |
स्टेटस चेक करने का तरीका | mmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक खास पहल है जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये सीधे महिला के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। यह पैसा उन्हें बिना किसी गारंटी या आवेदन शुल्क के मिलता है। सरकार ने मईयां सम्मान योजना को खास तौर पर गरीब, जरूरतमंद और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया है ताकि वे अपने खर्च खुद उठा सकें। अभी तक 8 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब 9वीं किस्त आने वाली है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update
राज्य सरकार ने हाल ही में तीन महीनों की राशि एक साथ यानी 7500 रुपये करीब 38 लाख महिलाओं के बैंक खातों में भेजी है। लेकिन 18 लाख महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिली है। इसका कारण यह है कि उनके आवेदन या दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है।
जिन महिलाओं का वेरिफिकेशन लंबित है, उन्हें अगली किस्त के साथ 7500 रुपये और भी दिया जाएगा। यानी उन्हें एक साथ 10,000 रुपये तक मिलने की उम्मीद है। अगर आप मईयां सम्मान योजना की पात्रता को पूरा करते हैं, तो आपको भी यह लाभ जल्द ही मिल सकता है।
इन महिलाओं को मिल रहे 7500 रूपये
मईयां सम्मान योजना से उन महिलाओं की खाते में 7500 रूपये जमा किए जा रहे हैं जो संपूर्ण पात्रताएं पूर्ण करती है –
- जो महिला झारखंड की स्थायी निवासी है और जिनका उम्र 18 से 50 साल के बीच है।
- जिन महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं और कोई आयकर दाता नहीं है।
- जिन महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट जो आधार कार्ड लिंक है।
- जिन महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में मईयां सम्मान योजना की राशि आई है या नहीं, तो आप बहुत ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें –
- पेमेंट स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर आपकों “लॉगिन” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर जाना है।
- अब आपको आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर “गेट ओटीपी” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट करना है।
- अब आपके सामने आपकी पेमेंट डिटेल्स खुलकर आ जाएंगी। यहाँ से आप साफ-साफ देख पाएंगे कि आपके खाते में कितनी किस्त आई है, कब आई है और अगली किस्त का क्या स्टेटस है।
ध्यान दें :- बता दे जैसे ही सरकार की ओर से 7500 रुपये ट्रांसफर किया जायेगा आपके मोबाईल पर मैसेज आयेगा। लेकिन कई बार बैंकिंग सर्वर या नेटवर्क के कारण SMS आने में देरी हो सकती है, ऐसे में आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया से ऑनलाइन स्टेटस जरूर चेक कर लें।
7500 रूपये नहीं मिला तो क्या करें
अगर आप पात्र हैं, लेकिन आपको अभी तक मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है, तो सबसे पहले अपने आवेदन की स्थिति चेक करें। अगर वेरिफिकेशन में कोई गलती है तो सुधार करवाएं। इसके अलावा, संबंधित ब्लॉक या पंचायत कार्यालय में संपर्क करें और अपनी स्थिति बताएं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक बेहतरीन पहल है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है, तो अब आप जान चुके हैं कि पेमेंट स्टेटस कैसे चेक किया जाता है और 7500 रुपये की राशि किसे मिली है। अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो घबराएं नहीं, जल्द ही अगली किस्त के साथ पिछली भी भेजी जा सकती है।